विशेष अरावली संरक्षण अभियान के तहत एक आरोपी को अवैध पत्थर परिवहन करते हुए ट्रेक्टर ट्राली को किया गया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

विशेष अरावली संरक्षण अभियान के तहत एक आरोपी को अवैध पत्थर परिवहन करते हुए ट्रेक्टर ट्राली को किया गया गिरफ्तार | New India Times

बाड़ी उपखंड के सदर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए विशेष अरावली संरक्षण अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से अवैध पत्थर ब्लॉक से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली को जप्त किया है। आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। सदर थाना अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि धौलपुर एसपी सुमित मेहरड़ा के निर्देश पर विशेष अरावली अभियान के तहत चंबल बजरी परिवहन एवं क्षेत्र के जंगल में से अवैध खनन को रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है।  जरिए मुखबिर शाम सूचना मिली कि चिलाचोंद गांव के पास जंगल में स्थित पहाड़ पर अवैध खनन हो रहा है। जहां से पत्थर ब्लॉकों को भरकर बेचने के लिए परिवहन किया जा रहा है। इस पर थाने के एएसआई राजेश कुमार कांस्टेबल लोकेंद्र राहुल सुमन जनार्दन प्रकाश आदि के साथ दरुआपुरा गांव के पास जाकर कार्रवाई की। जहां से एक ट्रैक्टर-ट्राली को अवैध पत्थर ब्लॉक के साथ जप्त किया है। एक आरोपी रामकुमार पुत्र मंगल सिंह गुर्जर निवासी धौंध थाना आगई को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version