मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सैफी गोल्डन जुबिली क़ादरिया महाविद्यालय, बुरहानपुर के कला संकाय द्वारा आयोजित आर्ट्स गैलरी प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को उजागर किया। इस आयोजन में कला संकाय के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस प्रदर्शनी में पोस्टर, पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग, पेपर वर्क, शोपीस जैसे उत्कृष्ट रचनात्मक कार्य प्रस्तुत किये। प्रदर्शनी का उद्घाटन बुरहानी कॉलेज मुंबई के डीन डॉ. तालिब युसूफ व प्राचार्य प्रो. मो.इस्माइल द्वारा किया गया।
संस्था के सचिव श्री मुल्ला अली असगर टाकलीवाला एवं समाज सेवी श्री मंसूर सेवक ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए संकाय एवं विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कला संकाय के विभागाध्यक्ष -प्रो. डॉ. सविता मिश्रा, प्रो. शीतल सुगंधी, प्रो. डॉ. फरज़ाना अंसारी, प्रो. मुस्कान केतवास को शुभकामनाएं दी, जिन्होंने अपने कुशल नेतृत्व और प्रबंधन से इसे सफल और यादगार आयोजन किया।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
