अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को जिले से आए जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। जनसुनवाई में आए नागरिकों से 125 आवेदन प्राप्त हुए। इस मौके पर एडीएम श्री भूपेन्द्र गोयल, श्री सिद्धार्थ जैन, श्री अंकुर मेश्राम, एडीएम प्रकाश नायक, डिप्टी कलेक्टर मोहम्मद इकबाल, श्रीमती निधि चौकसे, श्री अजय शर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
