15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस ज़िला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय परिसर बुरहानपुर में हुआ आयोजित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस ज़िला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय परिसर बुरहानपुर में हुआ आयोजित | New India Times

शनिवार को संयुक्त जिला कार्यालय बुरहानपुर के सभाकक्ष में 15 वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की उपस्थिति में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित रहा। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के वीडियो संदेश को देखा व सुना। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल द्वारा नवीन मतदाताओं को मतदाता कार्ड वितरित किए गए। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री मित्तल ने उपस्थित जनों को शपथ भी दिलाई। उन्होंने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र क्र-179 अंतर्गत बीएलओ सुपर वाईजर श्रीमती सुन्दर बीले, श्रीमती ममता उमरिया, श्रीमती सुमन पवार, बीएलओ श्रीमती शांती बाई, श्रीमती संध्या राठौड व श्रीमती सरीता धुंधले, बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र क्र-180 के तहत बीएलओ श्री  बाबूराव काकडे, श्रीमती शीतल धनके व श्रीमती तरूणा महाजन को निर्वाचन संबंधी उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

महाविद्यालयीन निबंध प्रतियोगिता में पीएम एक्सीलेंस शा.महाविद्यालय नेपानगर के विद्यार्थी श्री सौरभ हरीश चौकसे प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 1000/-रूपये, छ.शि.महा.शा.महाविद्यालय बुरहानपुर की छात्रा कु. निकिता बालासाहेब चौधरी द्वितीय पुरस्कार 700/-रूपये तथा पीएम.एक्सीलेंस शा.महाविद्यालय नेपानगर की छात्रा कु. शिवानी हरीश चौकसे तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 500/- रूपये की सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर श्रीमति पल्लवी पुराणिक, डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार सहित अन्य अधिकारीगण-कर्मचारीगण उपस्थित रहे। महाविद्यालय में दिलाई मतदान की शपथ। छत्रपति शिवाजी महाराज शासकीय महाविद्यालय बुरहानपुर में आज ‘‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस‘‘ पर शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी श्री मनोज कुमार चौधरी व डॉ. प्रमोद कुमार चौधरी ने महाविद्यालय के स्टॉफ व समस्त उपस्थित विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में डॉं. धर्मेन्द्र वर्मा, श्री कमलेश देपाले, श्री महेन्द्र कुमार राणे सहित बडी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित रहें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version