रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी कला का प्रदर्शन कर टैलेंट का जलवा बिखरे। मेघनगर नगर परिषद कार्यालय पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया गांधी प्रतिमा बस स्टैंड पर नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मेघा भूपेश भानपुरिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया मेघनगर आजाद चौक पर नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार द्वारा ध्वजारोहण किया गया मुख्य कार्यक्रम स्थल दशहरा मैदान एवं जनपद पंचायत पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती ललिता मुकेश मुणिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

पड़वाल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर किशोर नायक के पिताश्री समाज सेवी नवल सिंह नायक साहब द्वारा ध्वजारोहण किया गया। फिजियोथैरेपी रोटरी क्लब अपना के सचिव कमलेश गरवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ विनोद नायक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राम दल अखाड़े पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुकेश सोनी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। पुलिस थाने पर थाना प्रभारी के एल वरकड़े द्वारा ध्वजारोहण किया गया। समाजसेवी सुरेश जैन के निजी कार्यालय पर सुरेश चंद जैन पप्पू भैया द्वारा ध्वजारोहण किया गया अन्नपुर्णा संस्था पर भाजपा नेता मुकेश मेहता द्वारा ध्वजारोहण किया गया
इस तरह नगर की शासकीय अर्धशासकीय संस्थाओं पर ध्वजारोहण किया गया।
मुख्य कार्यक्रम स्थल दशहरा मैदान पर सभी विद्यालय के छात्र-छात्राएं प्रभात फेरी नगर के मुख्य मार्गो से निकाल कर दशहरा मैदान पहुंचे यहां देश भक्ति के तरानों पर सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों को तालीया बजाने पर मजबूर कर दिया।
बच्चों का उत्साह वर्धन करने के लिए पत्रकारों जन प्रतिनिधियों ने उपहार स्वरूप नगद राशि भी भेंट की।
निर्णायक टीम के निर्णायक तहसीलदार ममता मिमरोट, डॉ अंजना बामनिया, रोटरी के पूर्व अध्यक्ष भरत मिस्त्री का निर्णय भी सराहनी रहा।
शिक्षा के मंदिर के बच्चों ने अपने टैलेंट का जलवा बिखरते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसमें सेंट अर्नोल्ड स्कूल एवं बाफना पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया। गणतंत्र दिवस के भव्य आयोजन में जनपद पंचायत मेघनगर की भूमिका भी अहम रही आम व खास की जुबान पर कार्यक्रम की भव्यता के चर्च रहे कार्यक्रम ने खूब सुर्खियां बटोरी इस बार का आयोजन ऐतिहासिक रहा।
कार्यक्रम के अन्तिम डांस पर अनुविभागीय अधिकारी मुकेश सोनी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती ललिता मुकेश मुणीया, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, जनपद सीईओ अंतर सिंह डावर पार्षद शायद भाबर, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला गौरसिंह भूरिया मंच पर स्कूली बच्चों के साथ खूब थिरके।
कार्यक्रम का सफल संचालन क्रिस्टोफर गोवारिया, भेरूलाल सोलंकी, पुरस्कार वितरण व्यवस्था राजा टांक ने देखी आभार जनपद सीईओ अंतर सिंह डावर ने माना।
