महामहिम राष्ट्रपति द्वारा कलेक्टर नेहा मीना को बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2024-25 से किया गया सम्मानित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250125-WA0027.mp4

15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी झाबुआ नेहा मीना को “बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड: 2024-25” से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित अवार्ड उन्हें स्वीप गतिविधियों के संचालन और जिले की संस्कृति को परिलक्षित करते शुभंकर चुनावी काका काकी के माध्यम से अभियान चला कर मतदाता जागरूकता गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन केलिए प्राप्त हुआ।

महामहिम राष्ट्रपति द्वारा कलेक्टर नेहा मीना को बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2024-25 से किया गया सम्मानित | New India Times

जैसा कि विदित है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिया जाने वाला यह अवार्ड जनरल कैटेगिरी में देश भर के केवल 9 कलेक्टर्स और दो पुलिस अधीक्षक को दिया गया।
मध्य प्रदेश से एकमात्र झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना को यह सम्मान दिया गया।

निर्वाचन आयोग ने चुनावों के संचालन में आईटी पहल, सुरक्षा प्रबंधन, चुनाव प्रबंधन, सुलभ चुनाव, मतदाता सूची और मतदाता जागरूकता और पहुंच के क्षेत्र में उनके योगदान और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार घोषित किए हैं। प्रत्येक श्रेणी में जनरल, स्पेशल और स्टेट अवॉर्ड दिए जाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version