अबरार अली/निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

करौंदा खालसा स्थित काशीनाथ महाविद्यालय में गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। प्रबंधक सचिन अग्रहरि ने मां सरस्वती और सुभाष चंद्र बोस के चित्र के समक्ष दीप जलाकर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान छात्रों ने विभिन्न वेशभूषा में देशभक्ति गीतों पर अभिनय गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद बंदे मातरम और भारत माता की जयकारों के साथ भव्य पथ संचलन किया, जो विभिन्न मार्गों से महाविद्यालय पर आकर समाप्त हुआ। इस मौके पर छात्रों को नेता जी सुभाष चंद्र बोस के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम संचालन जय प्रकाश ने किया। इस अवसर पर पिन्टू चौधरी, विजय तिवारी, शिवशंकर पाण्डेय, विनय सिंह आदि तमाम अध्यापक एवं बच्चे उपस्थित रहे।
