रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर नेहा मीना ने आज एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अगराल के विद्यार्थियों के साथ आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर चर्चा की। कलेक्टर नेहा मीना ने छात्र-छात्राओं से प्री बोर्ड की स्थिति एवं आगामी परीक्षा के सम्बन्ध में बात करते हुए कहा कि तैयारी के दौरान एकाग्रता के साथ पढ़ाई करे, बार-बार अध्ययनकर रिवीजन करते रहे, पुराने वर्षों के पेपर सॉल्व करें एवं ग्रुप स्टडी कर एक-दूसरे की सहायता करे। उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है और आगामी माह में आपके द्वारा साल भर की गयी मेहनत के फल के लिए अत्यन्त आवश्यक है। कलेक्टर नेहा मीना ने बच्चों से समस्या के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने अंग्रेजी एवं रसायन शास्त्र के विषय में समस्या से अवगत कराया।
कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं के लिए पिछले 5 वर्षों के पेपर के आधार पर मॉडल प्रेक्टिस पेपर बना कर, आदर्श उत्तर भी प्रोवाइड किये जाने हेतु निर्देशित किया। छात्रों ने बताया कि इस सत्र में छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं होने पर, कलेक्टर ने छात्रवृत्ति प्राप्त ना होने के कारणो पर शाम तक रिपोर्ट दिये जाने हेतु निर्देशित किया एवं लापरवाही पाये जाने पर कार्यवाही की जाने के निर्देश दिए। छात्रों द्वारा स्पोर्टस किट ना प्राप्त होने की जानकारी दी गई तो कलेक्टर ने छात्रो के लिए स्पोर्टस किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
हॉस्टल निरीक्षण:- कलेक्टर द्वारा हॉस्टल निरीक्षण कर छात्राओं संग भोजन किया और भोजन समिति बनाकर मेन्यू अनुसार भोजन बनाए जाने हेतु निर्देश दिये। कलेक्टर ने छात्रावास का निरीक्षण कर आवासीय परिसर हेतु मरम्मत किये जाने एवं नये निर्माण हेतु प्रस्ताव बनाये जाने, साथ ही विद्यालय में नये ब्लॉक के निर्माण हेतु प्रस्ताव बनाये जाने के निर्देश दिये गये। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर मुकेश सोनी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी स्कूल का स्टाफ छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
