युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति-पत्नी के बीच चल रहा था केस | New India TimesOplus_131072

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति-पत्नी के बीच चल रहा था केस | New India Times

भागलपुर जिला के कहलगांव शहर स्थित काजीपुरा मोहल्ले के वार्ड नंबर तीन के एक युवक ने आज फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। इस संबंध में कहलगांव थाना प्रभारी ने बताया कि, युवक का नाम मोo नसीम, उम्र लगभग 35 साल था। उन्होंने कहा कि घटना स्थल से शव बरामद कर भागलपुर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि, अभी तक परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि आवेदन देने के बाद करवाई की जायेगी।

हालांकि शहर में यह चर्चा है कि, पत्नी दो-ती साल पहले छोड़कर चली गई थी और केस कर दी थी, जिससे उक्त युवक काफी आहत था। जिसके बाद वह अवसाद में रहने लगा था। जिससे तंग आकर उसने इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि युवक के आत्महत्या का कई और कारण भी बताया जा रहा है लेकिन हर मामले का एंगल परिवारिक कलह ही कहा जा रहा है। वहीं मामले को लेकर के पुलिस तहकीकात में जुट गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version