राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:
ग्राम बीना में एक अनुसूचित जाति के गरीब किसान के खेत में खड़ी गेहूं की फसल को गौशाला के मवेशियों ने चट कर नष्ट कर दी है, गौशाला की चौकीदार को ऐसा करने पर मना किया तो चौकीदार ने धक्का दे दिया जिससे वह किसान बेहोश हो गए और देवरी के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर चौकीदार के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम बीना में गौशाला से लगी हुई भूमि में भागीरथ पिता मंजू अहिरवार उम्र 65 साल की गेहूं की फसल लगी हुई है, जिसमें बीना जी दयोदय गौशाला के मवेशियों को छोड़ दिया गया बड़ी तादाद में आए मवेशियों ने करीब तीन एकड़ की गेहूं की फसल को चट कर लिया और पूरी तरह से कुचलकर नष्ट कर दी।
वृद्ध किसान भागीरथ ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने सन् 2000 शासकीय भूमि पर पट्टा दिया था और वह करीब 35 साल से इस भूमि पर खेती कर अपने परिवार भरण पोषण करते आ रहे हैं, उसी जगह पर सरकार ने प्रधानमंत्री आवास भी स्वीकृत किया है, उन्होंने बताया कि गौशाला प्रबंधन ने उक्त पट्टे की भूमि पटवारी और राजस्व अधिकारियों की मिली भगत से फर्जीवाड़ा करके गौशाला के नाम पर शासकीय अभिलेख में दर्ज करवा ली है, और वह भूमि से बेदखल करना चाहते हैं, गौशाला प्रबंधन द्वारा उनके खेत के चारों ओर पक्की की बाउंड्री वॉल बना रखी है और लगातार पत्ते वाली भूमि से बेदखल करने के लिए दवा बन रहे हैं, लेकिन पट्टे की भूमि से हटने से मना कर दिया तो गौशाला के चौकीदार हेतराम पांडे ने दोपहर में बीनाजी गौशाला के बड़ी तादाद में गाय,बैल मवेशी उनकी गेहूं की फसल में छोड़ दिए, जिससे मवेशियों ने उनकी पूरी फसल को नष्ट कर दिया और चर लिया है।
जब चौकीदार हेतराम श्याम अपनी पत्नी को साथ खड़े होकर मवेशियों से फसल नष्ट करते रहे जब उनको ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने गंदी गंदी गालियां दी और धक्का मार कर पटक दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गए। मेरा बेटा धर्मेंद्र अहिरवार देवरी के अस्पताल में ले गया जहां इलाज के बाद होश आया और पुलिस थाने में बीना जी गौशाला के चौकीदार हेतराम पांडे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। देवरी पुलिस रिपोर्ट पर हेतराम पांडे के विरुद्ध धारा 299, 115 ( 2),324(4),3(5),3(1)द,3(1)ध,3(2)(va) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
