इटवा में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से जनजीवन हुआ बुरी तरह प्रभावित | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250120-WA0056.mp4
New india Times

इटवा में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सुबह से लेकर दोपहर तक ठंड का प्रकोप बना हुआ है और राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

कोल्ड फ्रंट का गहरा प्रभाव

पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से गुजरने के कारण उत्पन्न कोल्ड फ्रंट के प्रभाव से पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी है। इसके साथ ही घने कोहरे ने यातायात व्यवस्था को भी प्रभावित किया है। वाहनों को दिन में भी हेडलाइट्स के साथ धीमी गति से चलना पड़ रहा है।

बस्ती से इटवा का सफर डेढ़ घंटे की जगह अब ढाई से तीन घंटे का हो गया है, जबकि लखनऊ से इटवा का सफर सात घंटे की बजाय नौ से दस घंटे का हो गया है अलाव की उचित व्यवस्था नहीं
स्थिति की गंभीरता के बावजूद प्रशासन की ओर से पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में अलाव की उचित व्यवस्था नहीं है। इटवा नगर पंचायत कुछ स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कर रही है, लेकिन तहसील प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कंबल वितरण भी नाममात्र का है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version