सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल | New India TimesOplus_131072

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल | New India Times

करमा थाना अंतर्गत केकराही बाजार में रविवार को सुबह सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल के लिए उपचार हेतु भेज दिया गया। गम्भीर हालत को देखते हुए उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को ककराही बाजार में पटेहरा गांव निवासी विनोद कुमार उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र कमरु मौर्य जो अपनी ऑटो से केकराही बाजार में किसानों की सब्जी लेकर हिंदूवारी मंडी में जाने के लिए उसे ऑटो पर रख रहा था।सुबह के समय काफी कुहरा भी था। कि एक पीछे से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गया जिससे ऑटो चालक विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया घटना देख ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की सहायता से उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पटेहरा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चालक विनोद कुमार काफी गम्भीर हालत में है जिसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version