नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रचा इतिहास, कौशल बाल प्रतियोगिता 2025 के प्रथम चरण के नतीजे घोषित | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रचा इतिहास, कौशल बाल प्रतियोगिता 2025 के प्रथम चरण के नतीजे घोषित | New India Times

टीम हर घर शिक्षा द्वारा आयोजित कौशल बाल प्रतियोगिता 2025 के प्रथम चरण, अर्थात कक्षा 1 से 5 तक के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। यह प्रतियोगिता जिले के बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों ने अपनी मेहनत और कौशल से सभी का दिल जीता कक्षा 1 में अनिका दादुर टोंटरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि हिमांशु सूरजपुर धौलपुर ने दूसरा और चेतना खानपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा 2 में प्रथम स्थान पर प्रतीक खानपुर मीना द्वितीय स्थान पर दीपेश बरौलीपुरा और तृतीय स्थान पर राज बरौलीपुरा रहे कक्षा 3 में हर्षिता बाड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं दिव्यांश बथुआ खो ने दूसरा और हिमांशु लिलोटी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया कक्षा 4 में एकांश मित्तल बाड़ी ने अपनी प्रतिभा से प्रथम स्थान हासिल किया। तनु और गुरमीत ने दूसरा स्थान साझा किया जबकि प्रिया बथुआ खो ने तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया कक्षा 5 में मोनू खेमरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया शुभ्रांजलि हर्ष प्रमोद ने द्वितीय स्थान साझा किया और उत्कर्ष सूरजपुरा धौलपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया इस अवसर पर हर घर शिक्षा के संस्थापक रोहित मीणा ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा यह प्रतियोगिता बच्चों के कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। हमारा उद्देश्य हर बच्चे को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। हर घर शिक्षा टीम ने इस पहल को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों अभिभावकों और बच्चों को धन्यवाद दिया और कहा कि अगले चरण के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version