ब्रह्मा बाबा को 56 वें पुण्य स्मृति दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

ब्रह्मा बाबा को 56 वें पुण्य स्मृति दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कोर्ट रोड भजन विहार गली नंबर 6 स्थित मेडिटेशन सेंटर पर संस्था के संस्थापक पिता श्री ब्रह्मा बाबा का 56 वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया। इसमें जिला प्रभारी गीता दीदी ने ब्रह्म बाबा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ब्रह्मा बाबा सभी गुणों से संपन्न थे। वर्ष 1936 से उन्होंने अपने जीवन को पूरी तरह आध्यात्मिकता के लिए समर्पित कर दिया था और वह तन, मन व धन से भगवान की सेवा में लगे रहे। उनके अंदर नम्रता, दिव्यता व सहानुभूति जैसे सभी गुण थे। हम इन गुणों को अपने अंदर धारण कर अपने जीवन को भी प्रकाशमय कर सकते हैं। गीता दीदी ने बताया कि प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के कई गुण थे, वे त्यागी, तपस्वी और सेवादारी थे।

वह हमेशा सकारात्मक आत्म चेतना से भरे रहते थे। वे सभी को ईश्वर की संतान मानते थे और किसी को भी अपने से अलग नहीं देखते थे। ब्रह्मा बाबा अपनी दैनिक दिनचर्या में हर कार्य बहुत ही सहज और सरल रूप से करते थे। उनको देखकर हर किसी को यह आभास होता था कि वह कितने महान है। उन्होंने बाबा की अनेक विशेषताओं को अपने जीवन में धारण करने का संकल्प दिलाया। पल्लवी दीदी ने कार्यक्रम में आये सभी भाई बहनों का आभार व्यक्त किया। सभी ने ब्रह्मा बाबा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में नेशनल अवार्डी और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, विकास भैया, संजय भैया, निरुपम बहन, बबीता बहन, अनंत भैया, अशोक भैया आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version