रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
जिला कलेक्टर नेहा मीना एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मुकेश सोनी के निर्देशन के परिपालन में नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, भाजपा जिला मंत्री भूपेश भानपुरिया, पार्षद लाखन सिंह देवाणा, युवा नेता विक्की बन्ना समाज सेवी भरत मिस्त्री, पत्रकार रहीम शेरानी, फारूक शेरानी की उपस्थित में विगत वर्षों की तरहां इस वर्ष भी दिनांक 14 जनवरी से दिनांक 28 जनवरी तक आनंद उत्सव मनाया जा रहा है।
मध्य प्रदेश शासन के दिशा निर्देश अनुसार नगर परिषद मेघनगर दशहरा मैदान पर निम्न गतिविधियों का आयोजन किया। जिससे खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है खेल में 10 वर्ष से लेकर 20 वर्ष एवं 20 से 50 वर्ष के बच्चे महिला पुरुष की खेलकूद प्रतियोगिता रस्सा कसी, चम्मच रेस, एवं अन्य खेल में छात्र-छात्राएं एवं अन्य प्रतिभागीयों ने हिस्सा लिया।
प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत के पूर्व मां सरस्वती के चित्र पर भाजपा जिला मंत्री भूपेश भानपुरिया, द्वारा पुष्प अर्पित किए गए। मेघनगर के दशहरा मैदान पर कार्यक्रम के दौरान मेघनगर पी. टी.आई. जोसफ मावी पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक. विद्यालय, के पी.टी.आई. तेजिया डामोर, सीएम राइज बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघनगर कुमारी प्रिया हटीला, एस आईं सोहन रावत, ब्लॉक खेल समन्वयक एवं नगर परिषद उपयंत्री सुरेश गणावा, स्टोर कीपर सुनील डामोर, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
