त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केसली ने पूर्व मंत्री हर्ष यादव के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल के नाम 13 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार केसली को सौंपा। जिसमें विधानसभा क्षेत्र देवरी में अधिकारियों की मनमानी, ग्राम पंचायत केसली को नगर पंचायत बनाने, क्षेत्र के स्कूलों का उन्नयन करने, सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति, अघोषित विद्युत कटौती, आंकलित विद्युत बिलों पर रोक लगाने, क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, शराब पर रोक लगाने, सार्वजनिक खाद्यान्न वितरण प्रणाली में हो रहे भ्रष्टाचार, तुषार से नष्ट फसलों का सर्वे करने सहित विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में समस्त किसानों ने मांग की है।

सागर जिले की सबसे बडी ग्राम पंचायत केसली को नगर पंचायत बनाये जाने की मांग ग्रामीणों द्वारा लम्बे समय से की जा रही है। उपरोक्त मांग को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में देवरी विधानसभा की तीनों ग्राम पंचायतों केसली, गौरझामर, महाराजपुर को नगर पंचायत बनाने की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी थी लेकिन सरकार गिरने की बजह से लागू नहीं हो सकी, तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा केसली प्रवास के दौरान सार्वजनिक मंच से ग्राम पंचायत केसली को नगर पंचायत घोषित करने संबंधी घोषणा की गई थी। जिसकी जनसंख्या 12 हजार से अधिक एवं मतदाओं की संख्या 9000-10000 के लगभग है। उक्त पंचायत के लगभग 20-25 वार्ड है, जो बहुत बडे भू-भाग में फैली हुई है। उक्त ग्राम पंचायत की सीमा से लगे हुए अन्य ग्राम हैं जिसको मिलाकर एक बृहद नगर पंचायत घोषित की जा सकती है।
विधानसभा क्षेत्र देवरी के आदिवासी बाहुल्य विकासखण्ड केसली में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने सीएम राईज स्कूल स्वीकृत किया था, परन्तु राजनौतिक द्वेष भावना के चलते अन्य विधानसभा में बन गया, क्षेत्र के गरीब छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए केसली में सीएम राईज स्कूल की स्वीकृति प्रदान की जाए।
विधानसभा क्षेत्र देवरी के विकासखण्ड केसली एवं देवरी के ग्रामीण अंचलों दूरदराज क्षेत्रों में हाईस्कूल एवं हायरसेकेण्ड्री स्कूल नहीं हैं, जिस कारण अधिकांश छात्र/छात्राएं कक्षा- आठवीं व दसवीं के पश्चात अध्ययन करना बंद कर देती हैं और आगे की शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। आस-पास कोई नजदीक हाईस्कूल व हायरसेकेण्ड्री स्कूल की उपलब्धता न होने से बच्चे खासतौर पर बच्चियॉ दूरस्थ ग्रामों में अध्ययन कार्य हेतु नहीं जाती हैं। माध्यमिक शाला का हाईस्कूल एवं हाईस्कूल का हायरसेकेण्ड्री स्कूलों में उन्नयन करने की स्वीकृति प्रदान करने का कष्ट करें ताकि ग्रामीण परिवेश के बेटा-बेटियां भी हाईस्कूल से आगे पढाई कर सकें। क्षेत्र के कृषकों द्वारा लगातार सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण कराये जाने हेतु निवेदन किया जाता है। विकासखण्ड देवरी एवं केसली के आस-पास (1. बरांज माईक्रो सिचाई परियोजना, 2. सेमा भरका जलाषय, 3. पडरईबुजुर्ग जलाशय, 4. सिंगपुरगंजन सिचाई परियोजना, 5. तुलसीपार जलाशय परियोजना, 6. खैरीघाघरी जलाशय परियोजना) से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना अतिआवश्यक है। परियोजनाओं के निर्माण से करीब 100-150 ग्रामों की लगभग 18000 हे0 भूमि सिंचित होगी एवं कृषकों को गरीबी से मुक्ती मिलेगी। विकासखण्ड केसली के ग्राम देवरीनाहरमऊ (नन्हीदेवरी) एवं सहजपुर में पुलिस चौकी की मांग विगत 15 वर्षों से लगातर की जा रही है, क्योंकि भौगोलिक दृष्टि से सहजपुर एवं देवरीनाहरमऊ(नन्हीदेवरी) के आस पास बहुत दूरी तक पुलिस चौकी व थाना स्थित नही हैै उक्त ग्रामो में सुरक्षा व्यवस्था संतोषप्रद नही है, उक्त दोनो ग्रामो में पुलिस चौकी की स्थापना की जायें। विकासखण्ड केसली को आदिवासी विकासखण्ड का दर्जा देकर विषेष पेैकिज दिया जाए जिससे पिछडे हुए ग्रामो का विकास हो सके।बारिष व आंधी तूफान के कारण केसली व देवरी विकासखण्ड में विद्युत खम्बे एवं तार टूटने, ट्रांसफार्मर खराबी के कारण कई ग्रामों में विद्युत आपूर्ति बंद है, जिसे तत्काल मरम्मत कराकर बहाल किया जाये। साथ ही लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती बंद की जाये। साथ ही विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर अबैद्य बसूली की जा रही है, जिसे बंद किया जाए, भारी भरकम आंकलित बिजली बिलो से आम नागरिक बेहद परेषान है। साथ ही 5 हॉसपावर तक किसानों को कृषि कार्य हेतु निषुल्क विद्युत अवाध रुप से प्रदाय की जाये। प्रदेश के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को कमलनाथ सरकार की इंदिरा गृह ज्योति योजना के माध्यम से 100 रूपये में 100 यूनिट बिजली व्यवस्था लागू की जाए। देवरी विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत देवरी एवं केसली विकासखण्ड के ग्राम केवलारीकलॉ, सेमरा, महकाकेरपानी, अमौदा, छिन्दली, सिंगपुरगंजन, अनंतपुरा एवं खमरिया में 33/11 केव्ही उपकेन्द्रों की स्थापना की जायें। देवरी विधानसभा क्षेत्र के देवरी एवं केसली विकासखण्ड अन्तर्गत नवीन बस्ती/टोला में विद्युतिकरण कार्य ना होने से ग्रामीणजन अंधेरे में निवासरत है। क्षेत्र के ऐसे नवीन बस्ती/टोला को चिंहित कर विद्युतिकरण कार्य शीघ्र कराया जायें। देवरी विधानसभा क्षेत्र में पुलिस के संरक्षण में जगह-जगह रिस्क,जुआ फडो का संचालन किया जा रहा है, जिसमें कई जिलो के जुआरी दाव लगाने आते है, केसली एवं देवरी विकासखण्ड में नषीले पदार्थ गांजा, स्मेक एवं अबैद्य शराब का बड़े पैमाने पर ब्यापार किया जा रहा है, देवरी विधानसभा क्षेत्र के सैकडों ग्रामों में अवैध शराब के ठेके संचालित किये जा रहे है, जिसे अविलंब बंद किया जाए, जिससे अपराधों पर नियंत्रण हो सके। वीते दिन ग्राम घाना में अवैध शराब बिक्री से परेशान महिलाओं को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है ऐसे आसामजिक तत्वों पर अविलंब कार्यावाही की जाये। क्षेत्र में सार्वजनिक खाद्यान वितरण प्रणाली अन्तर्गत विक्रेताओं द्वारा बेहद भ्रष्टाचार व अनियमितताएं की जा रही है, विक्रेता द्वारा हितग्राहियों को खाद्यान उपलब्ध कराने के बाद प्रदाय की जाने वाली पर्ची उपलब्ध नहीं कराई जाती है, जिसमें हितग्राहियों को जानकारी नहीं होती है कि उन्हें कितना राशन किस माह का दिया गया है। अधिकतर दुकान संचालकों द्वारा दो से चार माह तक का राशन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। दुकान संचालकों की मनमानी के कारण हितग्राहियों को निःशुल्क प्रदाय किए जाने वाला राशन भी उपलब्ध नहीं किया जा रहा है। क्षेत्र में संचालित सभी दुकानों की जांच कराते हुए, आवश्यक कार्यवाही की जाए। वर्तमान रवि सीजन में तुषार से नष्ट हुई, चना, मसूर, अरहर, बटरी, मटर, आलू सहित सभी सब्जियों व अन्य फसलों के प्रभावित कृषकों की फसल क्षतिपूर्ति का सर्वे कर, शीघ्र राहत राशि प्रदाय की जाये। पूर्व मंत्री हर्ष यादव नें कहा कि उपरोक्त मांगों का शीघ्र निराकरण किया जावे नहीं तो आगामी समय में क्षेत्रीय किसानों के साथ भूख हड़ताल व उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जबाबदारी शासन की होगी। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अनिल मुन्ना सिघई, नगर अध्यक्ष राजेश शुक्ला, शिवराज ठाकुर, उमेश खेहुरिया, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिघि सरमन लोधी, जनपद उपाध्यक्ष सुखदेव अरेले, गुठ्ठल तिवारी, अरविन्द्र साहू बृजमोहन पटैल, नीलेश विश्वकर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

