नगर परिषद रामनगर में करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली कायाकल्प की पीसीसी रोड चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250116-WA0145.mp4
New India Times

मैहर जिले के नगर परिषद क्षेत्र रामनगर के वार्ड क्रमांक 03 में बनी कायाकल्प की रोड चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट। रोड का अभी शायद पूरा पेमेंट भी नहीं हो पाया। इसे बने कुछ दिन ही हुए हैं। जो वाहन के निकलने पर टूटने लगी है। करोड़ों रूपये की लगात से बनाने वाली पीसीसी रोड जिसकी लम्बाई लगभग 1300 मीटर है। जिसे 20 इंच या 50 सेंटिमीटर थिरकने की रोड बनानी थी। जो वाहन के निकलने मात्र से टूट गई है।

ठेकेदार प्रेम शंकर जयसवाल द्वारा रोड का कराया गया निर्माण कार्य। जो ओम प्रकाश द्विवेदी की निगरानी में बनी है जो की इनके कर्तव्य निष्ठ दायित्व की वास्तविकता पीसीसी सड़क निर्माण कुछ ही दिनों में अवगत करा रही है। जब की आज दिनांक पर रामनगर नगरी क्षेत्र के निर्माण कार्य प्रोग्रेस पर संभागीय अधिकारी ई का दौड़ा रहा। जो की कार्यों के निरीक्षण वास्तविकता की प्रगति देखने आये थे। एक नज़र कायाकल्प की रोड को भी देखें होते तो सत्यता से अवगत होते।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version