भाजयुमो मीडिया प्रभारी विपिन तिवारी ने अपने आवास पर असहाय ज़रूरतमंदों को वितरण किया कंबल | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

भाजयुमो मीडिया प्रभारी विपिन तिवारी ने अपने आवास पर असहाय ज़रूरतमंदों को वितरण किया कंबल | New India Times

करमा विकास खण्ड के गाँव शिवदत्त तीयरा मे काशी प्रान्त के भाजपा मिडिया प्रभारी विपिन तिवारी के आवास पर जरूरतमंदों को सर्द भरी हवा में देवेंद्र भाई पटेल प्रदेश महामंत्री भाजयुमो ने मुख्यअतिथि के रूप में कंबल वितरण किया। जानकारी के अनुसार विकास खण्ड करमा के ग्राम शिवदत्त तीयरा में बुधवार को काशीप्रान्त के भाजपा मिडिया प्रभारी विपिन तिवारी के आवास पर कड़ाके के सर्द भरी हवाओं व सीतलहर में गरीब असहाय जरूरतमंदों को मुख्यतिथि देवेंद्र भाई पटेल ने 800 कंबल वितरण किया। इस अवसर पर कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान देखी गयी इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री पटेल ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की यह कंबल वितरण कार्यक्रम पुनीत का कार्य है इससे जरूरतमंदों की जरूरतें कुछ हदों तक सुकून प्रदान करेंगी मैं मंच के माध्यम से श्री तिवारी जी का आभार प्रकट करता हूँ की आप के द्वारा ऐसा पुनीत कार्यक्रम किया गया और लोगों को कंबल मेरे द्वारा दिलवाया गया।

भाजयुमो मीडिया प्रभारी विपिन तिवारी ने अपने आवास पर असहाय ज़रूरतमंदों को वितरण किया कंबल | New India Times

इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने कहा की यह कंबल वितरण कार्यक्रम इस सर्द भरी हवा में माघ कुम्भ मेला का पुण्यप्रदान करने वाला जैसा फल है। वही अतिथि के रूप में पधारे मंचासीन राम सेवक मौर्य किसान सहकारी समिति के अध्यक्ष ने सम्बोधन करते हुए कहा की यह सबसे पुण्य प्रदान करने वाला फल है ऐसे कार्यक्रम क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इस मोके पर आये हुए सम्भ्रान्त जनों को अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर कार्यक्रम संयोजक विपिन तिवारी द्वारा स्वागत किया गया।

भाजयुमो मीडिया प्रभारी विपिन तिवारी ने अपने आवास पर असहाय ज़रूरतमंदों को वितरण किया कंबल | New India Times

इस अवसर पर श्री तिवारी ने आये हुए मुख्यअतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा की यह कार्यक्रम लगभग विगत दस वर्षों से किया जा रहा है यह कार्यक्रम अनवरत समयानुसार चलता रहेगा इस तरह के कार्यक्रम करने से मेरे ह्रदय को सुकून मिलता है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व महामंत्री करमा मंडल मनीष मिश्रा ने किया इस असवर पर रबिंन्द्र बहादुर सिंह, गोपाल सिंह बैध,पूर्व प्रधान लल्लन मिश्रा, महबूब अली, प्रमोद सिंह, देवेंद्र सिंह, बृजेश सिंह, प्रभात सिंह संतोष त्रिपाठी, वकील अहमद, सरताज अहमद,अजय, बालेन्दर पटेल शरीफ अहमद खान सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version