मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

पर्वतारोही अंजना सिंह ने आज अमरपाटन विधायक व पूर्व मंत्री वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश शासन डॉ राजेन्द्र कुमार सिंह दादा भाई से मुलाकात की। इस दौरान अंजना ने बताया कि वह अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो फतह करने के लिए 18 जनवरी 2025 को मैहर जिले से रवाना हो रही हूं तथा 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के दिन माउंट किलिमंजारो को फतह करके और देश-प्रदेश का नाम रोशन करूंगी, इस बात को सुनकर दादा भाई ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
