पांढुर्णा सिविल अस्पताल परिसर में नया पोस्टमार्टम हाऊस का उपयोग शुरू | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुर्णा सिविल अस्पताल परिसर में नया पोस्टमार्टम हाऊस का उपयोग शुरू | New India Times

पांढुर्णा स्वास्थ्य विभाग ने नया पोस्टमार्टम हाउस सोमवार से शुरू, किया। ज्ञात हो की स्थानीय पांढुर्णा सिविल अस्पताल परिसर में अस्पताल भवन के पीछे स्थित नया पोस्टमार्टम हाउस शोभा बना हुआ था, पार्षद दुर्गेश उईके और भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता हंसराज कड़वे ने लगातार आवेदन निवेदन के माध्यम से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का ध्यान आकर्षक करा कर नया पोस्टमार्टम हाउस शुरू करने की पहल की थी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपेंद्र सलामे ने बताया की महावीर वार्ड में मोक्षधाम के पास स्थित पुराना जर्जर भवन में हो रहे‌।

पोस्टमार्टम से स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों के साथ आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, इसलिए नया पोस्टमार्टम हाउस की साफ-सफाई करा के सर्व सुविधायुक्त नया पोस्टमार्टम हाउस शुरू करा दिया गया है, पार्षद दुर्गेश उईके ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद देते हुए आभार  जताया, नया पोस्टमार्टम हाऊस शुरू होने से मृतकों के परिजनों को भी राहत मिली। जनहित के कार्य में पार्षद दुर्गेश उईके की मेहनत रंग लाई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version