मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

मुकुन्दपुर ग्रामीण युवा संगठन और आमजनों के द्वारा राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी को विंध्य क्षेत्र के नवगठित जिला मैहर अंतर्गत मुकुन्दपुर में नवीन तहसील बनाए जाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया। जिसे राज्य मंत्री के द्वारा संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री डां.मोहन यादव म.प्र.शासन भोपाल को पत्र क्रमांक 820/2024 दिनांक 25 दिसम्बर 24 को पत्र जारी कर नवीन तहसील स्थापित करायें जाने का निवेदन किया गया।

इससे पहले उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के सामने रखी गई थी मांग जिस पर उप मुख्यमंत्री के द्वारा दिया गया था आश्वाशन और साथ इस विषय को लेकर मुकुन्दपुर ग्रामीण युवा संगठन और आमजनों के द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय भोपाल और जिला कलेक्टर मैहर में दें चुके है ज्ञापन जिसमें मैहर कलेक्टर रानी बाटेड के द्वारा पत्र क्रमांक 426/एस.सी./2024दिनांक 6 सितम्बर 2024को उप सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय मध्यप्रदेश शासन बल्लभ भवन भोपाल को पत्र भेजा गया।

मुकुन्दपुर ग्रामीण युवा संगठन और आमजनों को आशा हीं नहीं पूर्ण विश्वास हो गया है कि मुकुन्दपुर में नवीन तहसील स्थापित किया जाएगा।
