खेल रहे बच्चों पर पलटी गन्ना से भरी ट्रक, नीचे दबकर हुई तीन बच्चों की दर्दनाक मौत एक घायल, परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से चली गई तीन बच्चों की जान | New India TimesOplus_131072

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

खेल रहे बच्चों पर पलटी गन्ना से भरी ट्रक, नीचे दबकर हुई तीन बच्चों की दर्दनाक मौत एक घायल, परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से चली गई तीन बच्चों की जान | New India Times

गन्ने से भरी ट्रक सड़क किनारे खेल रहे बच्चों पर पलट गई जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। धौरहरा थाना क्षेत्र के टेंगनहा क्षेत्र में हुई इस घटना में आयशा 4 वर्ष पुत्री हुसैन निवासी मेहीपुरवा थाना मोतीपुर बहराइच, फरहीन 11 वर्ष पुत्री कासिम टेंगनाह थाना धौरहरा खीरी, मेहनूर 3 वर्ष पुत्री आरिफ निवासी महाराज नगर, रिहान 4 वर्ष पुत्र कुतुबुद्दीन निवासी टेंगनहा की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी में उन्होंने कहा कि दिनांक 13 जनवरी 2025 को थाना धौरहरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम टैंगनहा के पास एक ट्रक के पलट जाने से उसके नीचे बच्चों के दबने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य करते हुए 04 बच्चों को ट्रक के नीचे से निकाला गया जिनमें से 03 बच्चों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी है तथा 01 बच्चे का इलाज जारी था।मौके पर पुलिस बल मौजूद है। राहत व बचाव कार्य प्रचलित है। परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही ने आखिरकार तीन बच्चों की मौत बन गई आपको बता दें कि थाना धौरहरा क्षेत्र के अंतर्गत सड़क के किनारे खेल रहे बच्चों पर ओवर हाइट गन्ने से भारी ट्रक पलट गई जिसमें तीन बच्चे दब गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने घायल हुए बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक बच्चे का इलाज जारी था। लगातार मीडिया में खबरें छपने के बाद भी परिवहन विभाग के अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं जिसका नतीजा यह हुआ की तीन बच्चों की जान चली गई, परिवहन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा बड़ी लापरवाही की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version