मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस ‘‘युवा दिवस‘‘ के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम बुरहानपुर में आयोजित रहा। सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में बुरहानपुर विधायक श्रीमति अर्चना चिटनीस दीदी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को, महापौर श्रीमति माधुरी अतुल पटेल,नगर निगम अध्यक्ष श्रीमति अनिता अमर यादव, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल, एसपी श्री देवेंद्र पाटीदार, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान सहित अधिकारी-कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
