कालीकट केरला के प्रसिद्ध हकीम केटी अजमल आज बुरहानपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कालीकट केरला के प्रसिद्ध हकीम केटी अजमल आज बुरहानपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे | New India Times

सैफ़िया हमीदिया यूनानी तिब्बिया कॉलेज बुरहानपुर के प्रोफ़ेसर, एवं अल्पसंख्यक बेबाक कांग्रेस नेता डॉक्टर फ़रीद क़ाज़ी ने बताया कि यूनानी जगत की जानी मानी हस्ती, विश्व ख्याति प्राप्त कालीकट केरला के मशहूर तबीब,हरमस यूनानी दवा कंपनी के मालिक हकीम केटी अजमल आज रविवार को प्रातः लगभग 6:30 बजे एक दिवसीय दौरे पर बुरहानपुर पहुंचे हैं। अपने एक दिवसीय व्यस्त कार्यक्रम के तहत हकीम केटी अजमल सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हकीम अजमल दवाखाना  लोहारमंडी रोड (ईएनटी सर्जन डॉक्टर पाटीदार का दवाखाना) पर मरीज़ो को देख कर समुचित मार्गदर्शन देने के उपरांत दोपहर के भोजन के बाद 2:30 बजे यूनानी के छात्र एवं छात्राओं से बात करेंगे। शाम 6:00 बजे से होटल हाई राइज़ के बैंकेट हॉल में बुरहानपुर और मध्य प्रदेश भर आ रहे 100 से अधिक यूनानी डॉक्टर्स के समूह को यूनानी पद्धति को कैसे आगे बढ़ाए और हरमस यूनानी दवाओं की उपलब्धियों पर हरमस मीट के माध्यम से उपस्थित यूनानी चिकित्सकों के समूह को बीमारियों और उनके बेहतर इलाज पर अपना उद्बोधन देंगे । उसके पश्चात रात्रि भोजन कर केरला के लिए वापस रवाना होंगे। इच्छुक मरीज़ लोहार मंडी रोड पर पहुंचकर हकीम साहब के अनुभव का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version