डॉ.अंबेडकर के विचारों और संविधान की प्रस्तावना को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा: जिलाध्यक्ष डॉ. माने | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

डॉ.अंबेडकर के विचारों और संविधान की प्रस्तावना को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा: जिलाध्यक्ष डॉ. माने | New India Times

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 11 जनवरी से 25 जनवरी तक ‘संविधान गौरव दिवस’ को अभियान के रूप में मनाएगी। इसको लेकर शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने द्वारा जिला व मंडल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इससे पूर्व संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। भारतीय संविधान की पुस्तक को नमन कर अभियान पर चर्चा शुरू की गई। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने द्वारा जिला व मंडल टोलियों की घोषणा की गई। जिला व मंडल स्तर पर टोलियों के प्रभारियों को दायित्व दिए गए।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा-26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा द्वारा ‘संविधान गौरव अभियान’ शुरू किया है, जो 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलाया जाएगा। इस बीच जिला स्तर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाना है। जिसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री या प्रदेश पदाधिकारी पधारेंगे। इसके अलावा स्कूल, कॉलेजों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रावासों में संपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला, मंडल टोलियों के प्रभारियों के साथ पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि बाबा साहब के विचारों एवं संविधान की प्रस्तावना को साझा करेंगे।

इस विषय पर जिले की अनुसूचित जाति वर्ग की बस्तियों में भी संगोष्ठियां आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी जिला व मंडल टोलियों के प्रभारी एवं सह प्रभारी तथा जिला, मोर्चा, मंडल, शक्ति केंद्र, बूथ सहित सभी इकाइयों के पदाधिकारी जुट जाएं। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुभान सिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष कैलाश पारीक, विपुल कानूगो, मनोज माहेश्वरी, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान सहित सभी जिला, मंडल व मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुभानसिंह सोलंकी ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version