मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

राजस्व विभाग के अमरपाटन तहसील एवं शिक्षा विभाग लोक शिक्षण एवं राज्य शिक्षा केंद्र के सभी लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई। जिसमें संबंधित कार्यालय एवं आवेदक गनों से मौके से साथ ही कार्यालय में बुलवा कैम्प लगवा के शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क कर निराकरण हेतु निर्देश एवं संतुष्टि से बंद हेतु अवगत किया गया। साथ ही शिकायत में जवाब पूर्ण रूपेण दर्ज एवं समय समय पे अद्यतन हेतु एवं शिकायतों के फोर्स क्लोज की सूची भेजने से पहले आवेदकों से बात हेतु एवं जवाब सुधार हेतु समझाइश दी गई एवं 50 दिवस से अधिक की लंबित एवं 2023,24 एवं पूर्व सत्र की सभी लंबित पुरानी शिकायतों का निराकरण एवं बंद कराने हेतु दिनांक 13 जनवरी 2025 दिन सोमवार अगले सप्ताह को अमरपाटन तहसील में राजस्व विभाग की शिकायतों के निराकरण और संतुष्ट से बंद हेतु आवेदक गणों को बुलवाया जाके सी एम हेल्पलाइन कैंप का आयोजन किया गया है।
