शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:
11 जनवरी को जिला रविदास महासभा जनपद गोरखपुर की त्रय वार्षिक चुनाव दिनांक 12 जनवरी को अपराह्न 12 बजे से प्राचीन रविदास मंदिर अलवापुर गोरखपुर के प्रांगण मे होना सुनिश्चित हुआ है जिसके क्रम में 10 व 11 जनवरी को नामांकन कर अध्यक्ष व महामंत्री हेतु चुनाव अधिकारी हरी प्रसाद, सुरेन्द्र भारती एवं सोमई प्रसाद के समक्ष अध्यक्ष पद एवं महामंत्री पद के लिए पर्चा भरा गया जिसके क्रम में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 10 व 11 जनवरी 2025 को चुनाव अधिकारी के देखरेख में अध्यक्ष पद के लिए सुरेश प्रसाद, राजकुमार, विद्याधर पर्चा भरे एवं महामंत्री पद के लिए दयानंद भारती, राजेंद्र प्रसाद एडवोकेट ने पर्चा भरा इस अवसर पर कार्यकारिणी के सदस्य एवं आम सभा के संतराज भारती, पशुपति नाथ रविकुल, गोपाल प्रसाद, राजकुमार भारती,बेनी प्रसाद, सुरेश कुमार भारती, विष्णु कांत एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
