मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:
शेखचिल्ली के हसीन सपने जैसी कहानियां वर्तमान में भाजपा सरकार की चल रही है। जहां नागरिक सेवाओं के नाम पर सरकार सिर्फ बातें ही कर रही है बातों के अनुरुप परिणाम जनता को कहीं भी नज़र नहीं आते हैं। उक्त आरोप लगाते हुए ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा ने कहा कि सुशासन पर मध्यप्रदेश सरकार के दावों का सच अब जनता जान चुकी है। सुशासन का मतलब है कि किसी सामाजिक-राजनीतिक इकाई को इस तरह चलाना कि वह वांछित परिणाम दे सुशासन में सरकार के निर्णय और कार्य लोगों की सहमति, वैधता, और ज़िम्मेदारी पर आधारित होते हैं। सुशासन के लिए ज़रूरी है कि सरकार खुली, पारदर्शी, और ज़िम्मेदार हो भ्रष्टाचार मुक्त कार्य प्रणाली हो जो जिले में डाकघर के आधार केंद्र पर नज़र नहीं आता है। इसके कारण कई दिनों से स्थानीय जनता अपने आधार में संशोधन करना हो या अपडेट कराना हो वह नहीं करा पा रहे हैं।
श्री द्विवेदी ने बताया कि दूर-दूर से आने वाले आम जनता अपने गांव से कड़ाके की ठंड में सफर करके आते हैं और प्रतिदिन सुबह पांच बजे से लम्बी लाइन में लगते हैं फिर भी उनका नंबर कई कई दिनों तक नहीं आता और उन्हें टोकन पर्ची नहीं मिल पाती है 1 दिन में 30 ही आधार कार्ड बनाए जाते हैं शासन की पात्र योजनाओं में इस कारण हिस्सेदारी भी उन्हें नहीं मिल पाती वहीं जो लोग ब्लैक में पर्चियां खरीदने में सफल हो जाते हैं वह आसानी से सिम सिम दरवाजे से अन्दर पहुंचने में सफल हो जाते हैं। आज पोस्ट आफिस में मैं जब पहुंचा तो लोगों की पीड़ित स्थिति का आंकलन मुझे हुआ है। जिस तरह भ्रष्टाचार आधार सेन्टर में चल रहा है यह कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी समय रहते जिला प्रशासन इस पर ध्यान दे अन्यथा जनता को लेकर आंदोलन के रास्ते में आना होगा।
