ताप्ती सेवा समिति ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत हेल्मेट पहनने वालों को गुलाब का फूल और साड़ी उपहार में दी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ताप्ती सेवा समिति ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत हेल्मेट पहनने वालों को गुलाब का फूल और साड़ी उपहार में दी | New India Times

ताप्ती सेवा समिति ने शनवारा चौराहा पर दो पहिया वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया। सड़क सुरक्षित सप्ताह के अंतर्गत सदस्यों ने नाटक और झांकी के माध्यम से हेल्मेट का महत्व बताया। हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाने वाले लोगों को गुलाब का फूल  देकर आभार माना। ताप्ती सेवा समिति अध्यक्ष श्रीमती सरिता राजेश भगत ने यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों पर चिंता जताते हुए कहा कि यह दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन चलाते समय व्यक्ति को अपने परिवार को ध्यान में रखकर वाहन चलाना चाहिए। गतिविधि के तहत ताप्ती सेवा समिति ने एक ठेले पर व्हिल चेयर और दूसरी ओर हेलमेट रखा।

शनवारा चौराहा से आने-जाने वाले दो पहिया वाहन सवार लोगों को रोका। उन्हें विकल्प के रुप में व्हिल चेयर और हेलमेट में से एक चुनने को कहा। जिसमें अधिकांश ने हेल्मेट को चुना। जिसके बाद सदस्यों ने उन्हें हेल्मेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया। संस्था ने एक महिला को हेलमेट पहनकर स्कूटर चलाने पर साड़ी उपहार में दी। हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले मंजू बरडे, ज्योति तायड़े, अमोल हनुमते को गुलाब का फूल देकर उनका आभार माना। इस अवसर पर ताप्ती सेवा समिति अध्यक्ष श्रीमती सरिता राजेश भगत, सूबेदार नागेंद्रसिंह ठाकुर, संरक्षक राजू खेड़कर,  सचिव धर्मेंद्र सोनी, उपाध्यक्ष अता उल्लाह खान, मंसूर  सेवक, मोहन दलाल, हेमंत एरंडोलवाले, देवदास राठौर, विजय राठौड़, अजय अयरे, अजय राठौर सहित अन्य उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version