सरवर खान ज़रीवाला/अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भोपाल टाकिज से लेकर करोंद तक 12 से 15 वर्ष के नाबालिग बच्चे बिना ड्राइविंग लाईसेंस के टाटा मैजिक ,ऑटो रिक्शा चलाते हुये नज़र आ रहे हैं।
जब कि नाबालिग बच्चों का गाड़ी चलाना कानूनन अपराध है।खास बात यह कि भोपाल टाकिज और करोंद के बीच थाना गौतम नगर पड़ता है। टाटा मैजिक वाले थाने के बगल ही से करोंद के लिये सवारियों को बिठाते हैं।
लेकिन पुलिस देख कर भी अनदेखा क्यों कर रही है, यह सोचने का विषय है। क्या पुलिस प्रशासन की इन वाहन मालिकों के खिलाफ कार्यवाही करने की कोई जिम्मेदारी नहीँ बनती है या किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहे हैं?
