कासिम खलील, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT;
ओसिंदखेडराजा तहसील अंतर्गत के ग्राम जांभोरा के पास बिती रात एक कार का अपघात होने के कारण चालक की मौत हो गई। मृतक चिखली शहर का निवासी है। इस हादसे के बाद इलाके में ये चर्चा ज़ोरों से हो रही है कि अवैध गुटखा तस्करी के तार इस घटना से जुड़े हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुलढाणा ज़िले के चिखली शहर के नुर चौक ईलाके में रहनेवाले चालक युवक मो. रिजवान मो. हाशम उर्फ़ सोनू उम्र 25, बीती 9 दिसंबर की रात में चिखली से जांभोरा की दिशा में जा रहा था तभी जांभोरा के पास उसकी कार क्रमांक एम एच 28 एन 1829 का हादसा हो गया और कार कई पलटी खाते हुए दूर फेके गई जिसमें चालक रिजवान गंभीर रुप से घाल हो गया.ख़ास बात तो ये है कि घटना के समय कार में मौजूद रिजवान के साथ मौजूद उसका सहयोगी रिजवान को जख्मी हालत में छोडकर घटनास्थल से भाग गया.एम्बुलेंस की मदद से जख्मी रिजवान को काफी समय बाद सिंदखेड राजा के अस्पताल में दाखिल किया गया किंतू उपचार के पूर्व ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया. इस मामले में किनगांवराजा थाने में मामला दर्ज किया गया है।
गुटखा तस्करी का संदेह
पता चला है कि, मृतक रिजवान चिखली के किसी गुटखा माफिया के पास काम करता है. घटना के समय भी वाहन में गुटखा ले जाया जा रहा था. सूत्रों का कहना है कि, घटना के बाद कार में से गुटखा निकालकर उसे रफा-दफा कर दिया गया है.अब ये सवाल खड़े हो रहे है कि कार के हादसे का क्या कारण रहा होगा? गुटखे का माल किस की मदद से घटनास्थल से गायब किया गया? दुर्घटनाग्रस्त कार का पीछा कौन कर रहा था?? इन सभी प्रश्नो का खुलासा होना अब ज़रूरी हो गया है.
