डीएम ने लोधीपुर में हटवाया अतिक्रमण, न हटाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के दिए निर्देश | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

डीएम ने लोधीपुर में हटवाया अतिक्रमण, न हटाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के दिए निर्देश | New India Times

शुक्रवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर को अवैध अतिक्रमण मुक्त करने की दृष्टिगत लोधीपुर में सड़कों पर से अवैध अतिक्रमण हटवाया। डीएम ने कहा कि अवैध प्रकार का अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा कहीं नहीं रहना चाहिए, उन्होंने कहा कि जो स्वयं अतिक्रमण हटा रहे हैं उन्हें तोड़ने दिया जाए जो नहीं हटा रहे हैं उनका हटवाया जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि दोबारा अतिक्रमण हुआ, तो कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाए।

डीएम ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। यदि किसी ने फिर से कब्जा किया तो उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए  कि नगर में व्याप्त अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रखा जाए। सड़कों एवं नालों से अतिक्रमण हटाने से आवागमन सुगम रहेगा। इस अवसर पर नगर आयुक्त डॉ0 विपिन कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस बल तैनात रहा।

By nit

Exit mobile version