मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

गोरखपुर जिले के भरोहीया ब्लाक में कड़ाके की ठंड को देखते हुए भरोहिया ब्लॉक प्रमुख डॉ सुनीता संजय सिंह ने भरोहिया ब्लॉक पर महंत अवेद्यनाथ के चतुर्थ मूर्ति स्थापना दिवस पर कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची महामंडलेश्वर कनकेश्वरी किरण नंद गिरी के द्वारा जरूरतमंद असहाय गरीब लोगों को कंबल वितरण किया लगभग 500 से1000 कंबल गरीबों को वितरण किया कंबल पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरे खिल गए और बहुत-बहुत धन्यवाद दिया वही महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी ने अपने संबोधन में जनता के प्रति बहुत कुछ बातें कहीं । ब्लॉक प्रमुख डॉ सुनीता संजय सिंह ने कहा कि क्षेत्र में सैकड़ों ऐसे जरूरतमंद हैं जिनकी आर्थिक स्थिति बिल्कुल दयनीय है। ऐसे में इस कड़कती ठंड में ठिठूरने के लिए वे मजबूर रहते हैं। इसी समस्या को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख डॉ सुनीता संजय सिंह ने दर्जनों असहाय मजबूर, जरूरतमंद एवं बुजुर्गों को कंबल मुहैया कराया है।

कंबल मुहैया होने से जरूरतमंदों को बेहद सुविधा हुई इस दौरान प्रमुख ने कहा कि किसी भी प्रकार की असुविधा एवं समस्या होने पर बेझिझक मुझे सूचित करें। मैं चौबीस घंटे क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए तत्पर रहूंगा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख डॉ सुनीता संजय सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की सरकार ने गरीबों के लिए कई योजनाओं को चलाया है, जिससे उन्हें जमीनी स्तर पर लाभ मिला है। इस ठंड के मौसम में जरूरतमंदों तक कंबल देने का कार्य एक सुखद अनुभूति होती है। वही ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर सुनीता सिंह ने कहा की इस तरह के कार्य हर किसी को अपने सामर्थ्य के मुताबिक अपने आस पास के लोगों को ध्यान में रख के करते रहना चाहिए। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों में कंबल वितरण करना एक पुनीत कार्य है।
कंबल वितरण के मौके पर योगी सेवक दीपक सिंह, योगी सेवक अमित सिंह मोनू, ग्राम प्रधान संजय निगम, ग्राम प्रधान सतीश, ग्राम प्रधान संजय यादव, अवधेश मिश्रा, विपिन सिंह, मोहन सिंह, ग्राम प्रधान साथी यादव,सभासद प्रत्याशी शैलेंद्र उर्फ साधु, बिंद्रासन चौधरी, सोनू सिंह, सुनील सिंह, रजत चौधरी, कृष्णा सोनकर समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे।
