स्लग-नवरत्न कंपनी एनटीपीसी में मजदूरों ने रेल एमजीआर को सुबह से शाम तक किया घंटों जाम | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250110-WA0012.mp4
New India Times

नवरत्न कंपनी एनटीपीसी में संविदा पर बहाल मजदूरों ने आज गुरुवार को अपनी पुरानी मांग, काटे हुए वेतन को लेकर एनटीपीसी एमजीआर जंगल गोपाली के पास सुबह से लेकर शाम तक घंटों जाम कर दिया। जाम होने की वजह से एमजीआर रेल ट्रेक पर कोयला लोडे होने वाली मालगाड़ी यूं ही खड़ी रही। वहीं मजदूरों ने रेल ट्रेक पर लाल झंडा लगाकर सुबह से शाम तक घंटों जाम कर दिया। मजदूरों ने कहा कि, उनके काटे हुए वेतन के देने की मांग को लेकर वह लोग अक्सर हड़ताल करते रहते हैं।

इसके पूर्व भी कई बर यह संविदा मज़दूरों ने हड़ताल किया, इन्हें एनटीपीसी के अधिकारियों द्वारा लिखित बकाया पैसा देने का अशवासन भी मिला। लेकिन वह अशवासन पुरा नहीं हुआ । इसे लेकर के इन मजदूरों में खासे आक्रोष देखा गया है। मजदूरों ने कहा कि, अगर मांगे पुरी नहीं होती है तो हमलोगों को आमरण अनशन करना होगा। ईस संबंध में एनटीपीसी के पीआरओ रवी नारायण से बात करना चाहा तो उन्होंने कहा इसकी जानकारी नहीं है । मैं बताता हूं। पुन: उनसे संपर्क नहीं हो पाया। देखने वाली बात होगी की नवरत्न कंपनी एनटीपीसी में संविदा में कार्यरत इन मजदूरों को कब तक पैसा मिलता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version