माहौल को साफ और स्वच्छ रखना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है: श्वेता कुट्टी | New India Times

अबरार अली, लखनऊ (यूपी), NIT:

माहौल को साफ और स्वच्छ रखना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है: श्वेता कुट्टी | New India Times

लखनऊ में स्थित मदरसा शेखुल आलम साबिरिया चिश्तिया हक प्लाजा में एक स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें इ वाई मुम्बई से श्वेता कुट्टी ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हम जहां रहते हैं वहां की चीजों के संग्रह का नाम ही माहौल है। हमारे घर, आंगन, गलियां, सड़कें, नदियां, पहाड़, हवा आदि सभी चीजें मिलकर माहौल को बनाती हैं। इन सभी चीजों को साफ और स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
जागरूकता अभियान के दौरान श्वेता कटी ने कहा कि हमें अपने आसपास के माहौल को साफ और स्वच्छ रखने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे छोटे-छोटे प्रयासों से भी बड़ा बदलाव आ सकता है।
इस कार्यक्रम में ओम प्रकाश जी जागरण पहल मेंहदी रजा बरेली और कमलेश जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमें अपने माहौल को साफ और स्वच्छ रखने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
मौलाना अश्तियाक अहमद कादरी ने कहा कि घरों में अपने बच्चों से या मदरसों और स्कूलों में छात्रों से साफ-सफाई का काम जरूर लेना चाहिए। यह इन छात्रों की तरबियत का हिस्सा है इससे बच्चों में साफ सफाई का जज्बा और आदत पैदा होती है।
शुऐब आलम सिद्दीकी प्रबन्धक मदरसा ने धन्यवाद प्रस्तुत करते हुए कहा कि जागरण पहल अभियान और डेटाल की व्यवस्था से हमें अपने स्कूल में ही नहीं, बल्कि पूरी कम्युनिटी में काम करने का मौका मिला, जो हमारे लिए एक अच्छा अनुभव था हमें उम्मीद है कि जागरण पहल और डिटाल के साथ भविष्य में भी काम करने का अवसर मिलता रहेगा
इस अवसर पर हाजी महबूब आलम सिद्दीकी कारी शम्स तबरेज कारी सिद्दीक मौलाना नसीम अजमल साबिरी यूनुस साबिरी सुहेल अहमद अशर्फी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article