मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

भव्य रूप से मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस: डीएम | New India Times

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह 2025 एवं उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाने की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों तथा संभ्रांत नागरिकगणों से कहा कि सभी को मिलकर राष्ट्रीय पर्वों को पूर्ण निष्ठा, समर्पण और पूरे मनोयोग से मानना है।

नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई एक सप्ताह पहले ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में गणतंत्र दिवस अच्छे से मनाया जाए और बच्चों को महापुरुषों के संबंध में बताया जाए।

गणतंत्र दिवस एवं उत्तर प्रदेश दिवस से संबंधित कार्यक्रम 12 जनवरी को तथा 23 जनवरी से प्रारंभ होकर 26 जनवरी तक अनवरत रूप से चलते रहेंगे। सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय झंडा अभिवादन तथा ध्वजारोहण का कार्यक्रम प्रातः 8ः30 बजे मनाया जाएगा।

वृद्ध आश्रम  तथा कुष्ठ आश्रम इत्यादि में फल वितरण के कार्यक्रम भी आयोजित करवाए जाएंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश एस, नगर आयुक्त डॉ0 विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अपराजिता सिंह, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडे, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं संभ्रांत नागरिकगण मौजूद रहे।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.