अनीता आनंद हो सकती हैं कनाडा की पहली भारतीय मूल की प्रधानमंत्री | New India Times

पवन परूथी, नई दिल्ली, NIT:

अनीता आनंद हो सकती हैं कनाडा की पहली भारतीय मूल की प्रधानमंत्री | New India Times

अनीता आनंद हो सकती हैं कनाडा की पहली भारतीय मूल की प्रधानमंत्री, जानिए कौन है अनिता आनंद जस्टिन ट्रूडो के शासन में भारत कनाडा के रिश्ते बहुत ज्यादा खराब हो गए थे। अब यदि अनीता आनंद कनाडा की प्रधानमंत्री चुनी जाती हैं इस बात की पूरी संभावना है कि भारत के साथ कनाडा के रिश्तों को एक नया मुकाम हासिल होगा।

कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद सभी के मन में सवाल है कि आखिर कनाडा का अगला पीएम कौन होगा। इस बीच माना जा रहा है कि लिबरल पार्टी की वरिष्ठ सदस्य अनीता आनंद प्रमुख रूप से एक उम्मीदवार के रूप में उभर रही हैं। अगर ऐसा होता है तो वे इस पद पर चुनी जाने वाली पहली अश्वेत महिला और भारतीय मूल की पहली कनाडाई महिला के रूप में इतिहास बना देंगी। कनाडा में भारतीय लोगों की संख्या ज्यादा है। इस वजह से अनीता आनंद का नाम पीएम की रेस में आने से भारतीय मूल के लोगों के लिए ये गर्व का विषय है। अनीता ने अपनी मेहनत की बदौलत ही कनाडा की राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अनीता आनंद अगर कनाडा की पीएम बनती हैं तो यह वैश्विक स्तर पर एक बड़ा कदम हो सकता है।

वर्तमान सरकार में अनीता आनंद परिवहन मंत्री और आंतरिक व्यापार मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले उन्होंने कनाडा के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई है। कनाडा की पीएम की रेस में अनीता आनंद का नाम सबसे आगे है। अगर वह कनाडा की अगली पीएम बनती हैं तो भारत और कनाडा के बीच बिगड़े रिश्तों में सुधार की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। जस्टिन ट्रूडो के शासन में भारत कनाडा के रिश्ते बहुत ज्यादा खराब हो गए थे। अब यदि अनीता आनंद कनाडा की प्रधानमंत्री चुनी जाती हैं इस बात की पूरी संभावना है कि भारत के साथ कनाडा के रिश्तों को एक नया मुकाम हासिल होगा।

अनीता आनंद ने क्वींस यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स किया हुआ है। उन्होंने डलहौजी यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर्स डिग्री प्राप्त की है। बताया जाता है कि पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने कानून और प्रशासन में भी विशेष ध्यान दिया। अपने करियर की शुरुआत अनीता आनंद ने एक वकील और प्रोफेसर के रूप में की। वह टोरंटो विश्वविद्यालय में कानून की प्रोफेसर भी रह चुकी हैं।

कनाडा की लिबरल पार्टी की वरिष्ठ सदस्य अनीता आनंद इस समय कनाडा की अगली पीएम की रेस में सबसे आगे हैं। वह इस समय कनाडा की राजनीति में एक प्रभावशाली व्यक्ति बन चुकी हैं। जस्टिन ट्रूडो के शासन में उन्होंने कैबिनेट मंत्री के तौर पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।  अनीता आनंद की शादी जॉन से हुई है। जॉन एक प्रोफेसर हैं और उनके चार बच्चे भी हैं। अनीता आनंद ने साल 2019 में ओकविले से सांसद का चुनाव जीता था। इसके बाद वह जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी की सरकार में शामिल हो गईं।

जानिए अनीता आनंद से जुड़ी खास बातें अनीता आनंद भारतीय मूल की कनाडाई महिला है। वह कनाडा की लिबरल पार्टी की वरिष्ठ सदस्य हैं। अनीता आनंद का जन्म 20 मई 1967 को केंटविले, नोवा स्कोटिया में हुआ। उनके माता- पिता भारतीय मूल के थे। पिता एस.वी. आनंद दक्षिण भारत से थे और वह एक डॉक्टर थे। उनकी माता एक एनास्तेसियोलॉजिस्ट हुआ करती थीं और वह पंजाब से थीं। जानकारी के अनुसार अनीता के माता-पिता 1960 के दशक में कनाडा चले गए थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version