झांसी में पत्रकार के गाडी की एलडी लाइट चोरी, उन्नावगेट पुलिस थाना क्षेत्र में नहीं रूक रही है चोरी की वारदातें | New India Times

अरशद आब्दी, झांसी (यूपी), NIT; ​झांसी में पत्रकार के गाडी की एलडी लाइट चोरी, उन्नावगेट पुलिस थाना क्षेत्र में नहीं रूक रही है चोरी की वारदातें | New India Timesझांसी नगर के मोहल्ला मेवतीपुरा में गाडी की बैटरी इत्यादि की चोरी की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार यहां चोरों ने एक पत्रकार की गाडी को निशाना बनाया है।​झांसी में पत्रकार के गाडी की एलडी लाइट चोरी, उन्नावगेट पुलिस थाना क्षेत्र में नहीं रूक रही है चोरी की वारदातें | New India Timesउन्नाव गेट पुलिस चौकी क्षेत्र में पूर्व राज्य मंत्री इन्तेज़ार आब्दी के भाई शहंशाह आब्दी निवासी बहेरा सादात ज़िला फतेहपुर से 6 दिसंबर को अपनी भांजी की शादी में आए हुए थे। शादी के बाद जब वह अपने घर वापसी की तैयारी कर अपनी स्कॉर्पियो कार नंबर UP 71 D 0042 के पास पहुंचे तो देखा कि गाडी की एलडी लाइट गायब है। शहंशाह आब्दी जो कि दैनिक आज न्यूज़ पेपर के बहेरा सादात से ब्यूरो चीफ़ हैं ने आनन फानन में उन्नाव गेट पुलिस को पूरी घटना की लिखित जानकारी दी।  पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने चोरों की जल्द गिरफ़्तारी का आश्वासन दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version