बोगस बीजों के खिलाफ आंदोलन, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने मोर्चा निकाल कर उप विभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT; ​

महाराष्ट्र के यवतमाल जिला में बोगस बीजों के खिलाफ मनसे द्वारा रालेगांव में मोर्चा निकाल कर उपविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में तहसील के कपास उत्पादक किसानों से धोखाधडी करते हुए बोगस बीज कंपनियों द्वारा बेचे जाने के कारण गुलाबी इल्लियों का फसल पर आक्रमण होने से कपास फसल बर्बाद होने का आरोप लगाया गया है। ​बोगस बीजों के खिलाफ आंदोलन, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने मोर्चा निकाल कर उप विभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन | New India Timesबोगस बीजों के कारण कापास उत्पादक किसान बर्बाद होकर आर्थिक संकट में आ चुके हैं, जिससे सरकार द्वारा प्रभावित किसानों को मदद और बोगस बीज की कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग ज्ञापन द्वारा की गयी है। इस मोर्चे में राजू उंबरकार, अनिल हमदापुरे, देवा शिवरामवार, तथा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। शहर के मुख्य मार्ग से होकर मोर्चा एसडीओ कार्यालय पहुंचा।​बोगस बीजों के खिलाफ आंदोलन, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने मोर्चा निकाल कर उप विभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन | New India Timesप्रति हेक्टर 50 हजार रुपये मदद देने, बीज कंपनियों के खिलाफ तुरंत करवाई कर लाईसेंस रद्द कर दंडित करने, कंपनियों से मुआवजा वसूलने की मांग की गयी है। इसके अलावा आर्थिक संकट में आए किसानों के बिजली कनेक्शन तोडे जाने का विरोध भी जताते हुए बिजली कंपनी के अधिकारियों पर गलत बिजली बिल देने की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गयी। मोर्चे में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर सरकार और प्रशासन का ध्यान खिंचा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version