डायमंड स्पोर्ट अकेडमी ने प्रतिभावान खिलाड़ियों को दी जीत की पार्टी, थाना प्रभारी महेंद्र भदोरिया ने भी पहुंचकर किया उत्साहवर्धन | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

डायमंड स्पोर्ट अकेडमी ने प्रतिभावान खिलाड़ियों को दी जीत की पार्टी, थाना प्रभारी महेंद्र भदोरिया ने भी पहुंचकर किया उत्साहवर्धन | New India Times

नगर आमानगंज के खेल जगत में एक नई पहल डायमंड स्पोर्ट्स अकेडमी अमानगंज के द्वारा की गई खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें नगर के अधिकांश विद्यालयों ने भाग लिया था जिसमें पहली बार डायमंड स्पोर्ट्स अकेडमी द्वारा बालक बालिकाओं के लिए एक बेहतर खेल प्रतियोगिता में नन्हे मुन्ने बच्चों ने बेटर हुनर को प्रस्तुत किया था जिसके चलते डायमण्ड स्पोर्ट्स अकेडमी द्वारा प्रायोजित क्रिकेट टूर्नामेंट कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को शिक्षक डायमंड स्पोर्ट अकेडमी प्रमोटर शैलेंद्र तिवारी द्वारा जटाशंकर रेस्टोरेंट में जीत की एक शानदार पार्टी दी गई। इस मौके पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए नगर आमानगंज के थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदोरिया एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशांत चतुर्वेदी पहुंचे जिन्होंने खेल प्रतियोगिता में शामिल विजेता उप विजेता टीम में रहे छात्र छात्राओं को खेल के महत्व और उससे होने वाले फायदों को बताया और उनका उत्साहवर्धन किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article