मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत अधीक्षक राजेश एसo के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी नगर ने शहर के खिरनी बाग चौराहा पर सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान का संचालन किया गया। जिसमें आम जनमानस को पुष्प प्रदान कर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में टीएसआई विनय कुमार पाण्डेय, एसआई सुभाष दीक्षित थाना सदर बाजार, महिला एसआई भावना थाना सदर बाजार, मुख्य आरक्षी यातायात योगेन्द्र सिंह चंदेल व अन्य लोग मौजूद रहे।

