बिना हेल्मेट व सीट बेल्ट वालों को गुलाब के फूल भेंट कर दी हिदायत | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

बिना हेल्मेट व सीट बेल्ट वालों को गुलाब के फूल भेंट कर दी हिदायत | New India Times

परिवहन विभाग ने अनोखी पहल चलाकर हेल्मेट व सीट बेल्ट न लगाने को लेकर जागरूक किया। उप संभागीय अधिकारी एआरटीओ शांति भूषण पांडेय के निर्देश पर यात्री कर अधिकारी आसिफ अली ने महानगर के खिरनीबाग चौराहा और हथोड़ा चौराहा व हरदोई बाईपास चौराहे पर बिना हेल्मेट लगाए दो पहिया वाहन सवारों व बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंटकर उनको हेल्मेट व सीट बेल्ट लगाने की हिदायत दी एवं उन्हें जागरूक किया कि बिना हेल्मेट मोटर बाइक न चलाएं, दुर्घटना होने पर सर की चोट से बचा जा सकता है। उन्होंने कार चालकों को भी जागरूक किया कि बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाना खतरनाक होता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article