हरी झंडी दिखाकर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने सी एम राइज की बसों को किया रवाना | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

हरी झंडी दिखाकर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने सी एम राइज की बसों को किया रवाना | New India Times

मैहर जिले का अब तेजी से विस्तार एवं आकार ले रहे मैहर के सी एम राइज स्कूल में क्षेत्र के दूर दराज से आने वाले छात्रों की सुविधा के दृष्टिकोण से शासन द्वारा 4 बसें प्राप्त हुई और आज विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने  विद्यालय में अध्यनरत छात्रों के मध्य पहुंचकर बसों की पूजा अर्चना की तत्पश्चात  हरी झंडी दिखाकर इन बसों को विविध दिशाओं के लिए रवाना किया। इस अवसर पर प्राचार्य डी. पी. गोस्वामी एवं अन्य सम्माननीय जनप्रतिनिधि के साथ शिक्षकगण उपस्थित रहे।

इसके पूर्व छात्रों को संबोधित करते हुए विधायक श्री चतुर्वेदी ने कहा कि इस श्रृंखला में शीघ्र ही और भी वाहन विद्यालय में आएंगे जिससे छात्रों को असुविधा का सामना न करना पड़े और निर्बाध रूप से वह नित्य अध्ययन के लिए समय पर विद्यालय पहुंच सके। प्राचार्य श्री गोस्वामी ने कहा कि विद्यालय के विकास के लिए माननीय विधायक महोदय का सहयोग हमेशा बना रहता है और यह हम सभी के लिए प्रेरणा का विषय है। आज चार बसें मैहर क्षेत्र के अमदरा, नादन, बदेरा क्षेत्रों के लिए रवाना हुई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version