अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
गृह मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह सागर में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती दुष्कर्म एवं अग्नि पीड़िता नाबालिग बालिका से मिले और बालिका के स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली। श्री भूपेन्द्र सिंह ने बालिका का हरसंभव बेहतर इलाज़ करवाने के निर्देश दिए।
गृह मंत्री श्री सिंह ने पीड़िता के परिजन को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2 लाख रूपये की त्वरित मदद के निर्देश भी दिए। श्री सिंह ने देवल गांव में हुए इस घटनाक्रम को बेहद अमानवीय और जघन्य अपराध बताते हुए दूसरे आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के पुलिस को निर्देश दिए।
