मेघनगर नगर परिषद ने अतिक्रमण मुहीम चलाकर झाबुआ रोड को कराया अतिक्रमण मुक्त | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250106-WA0075.mp4
New India Times

जिला कलेक्टर नेहा मीना एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मुकेश सोनी के निर्देश के परिपालन में तहसीलदार मेघनगर श्रीमती ममता मिमरोट,एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुलसिंह वर्मा के नेतृत्व में झाबुआ मेघनगर के मेने रोड झाबुआ चौराहे सी एम राइज स्कूल से लगी हुई 06 दुकानों को हटा कर मेन रोड को अतिक्रमण मुक्त किया गया।

मेघनगर नगर परिषद ने अतिक्रमण मुहीम चलाकर झाबुआ रोड को कराया अतिक्रमण मुक्त | New India Times

भारत सरकार के सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों अधिनियम (COTA)2003 की धारा 6 के तहत  शैक्षणिक संस्थानो के आस पास बिक्री कर रहे दुकानदारों के विरुद्ध 200 रुपए प्रति दुकानदार के मान से कुल 05 दुकानदारों के विरुद्ध  जुर्माना अधिरोपित कर 1000 रुपए की राशि प्राप्त की गई।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250106-WA0076.mp4

साथ ही उन्हें चेतावनी भी दी गई कि भविष्य में शैक्षणिक संस्थानों के आस पास सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री ना की जाए। अतिक्रमण मुहीम एवं उक्त कार्यवाही के दौरान तहसीलदार ममता मिमरोट, टी, आई. के.एल.वरकड़े एवं पुलिस टीम, नगर परिषद उपयंत्री सुरेश गणावा, राजा टाक, एस.आई.रावत, विनोद भूरिया, कस्बा पटवारी दिलीप भूरिया, आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version