उप निदेशक पंचायती राज हिमांशु शेखर ठाकुर का सफाई कर्मचारियों ने किया स्वागत | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250106-WA0061.mp4
New India Times

पिपराइच 6 जनवरी को उप निदेशक पंचायती राज हिमांशु शेखर ठाकुर का प्रथम आगमन पर विकास खंड पिपराइच के ब्लाक सभागार में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपनिदेशक हिमांशु शेखर ठाकुर जी को अंग वस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर सफाई कर्मचारियों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रवेश, मंत्री देवी प्रसाद, कोषाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद, संगठन मंत्री राहुल पासवान, संरक्षक अतुल कुमार, क्षजिला उपाध्यक्ष परमेश्वर पासी, जिल उप मंत्री मनोज कुमार, जिला संयुक्त मंत्री राजेश यादव के द्वारा स्वागत कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रवेश जी के द्वारा किया गया। उप निदेशक पंचायती राज हिमांशु शेखर ठाकुर को पिपराइच एडीओ पंचायत अवनिन्द्र कुमार तिवारी, एवं वीडीओ रजत कुमार सिंह ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एडीपीआरओ आशुतोष सिंह को सफाई कर्मचारी संघ, जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और अध्यक्ष रमेश कुमार भारती ने उप निदेशक हिमांशु शेखर ठाकुर जी से आग्रह किया था कि हर माह कर्मचारियों को 1 तारीख को वेतन समय से दिया जाय। इस पर उप निदेशक हिमांशु शेखर ठाकुर जी ने अपने आदेश में स्वीकृति प्रदान की। नव वर्ष पर डीपीआरओ ने सभी सफाई कर्मचारियों को स समय बेतन देकर के उपकार किया। इस पर सभी कर्मचारियों ने उप निदेशक हिमांशु शेखर ठाकुर जी एवं डीपीआरओ का धन्यवाद किया। समारोह में शामिल रहे जिला मीडिया प्रभारी शमसुद्दोहा एवं राजकुमार, राम मिलन पासवान, राम दुलारे यादव, उमेश सिंह, यादवेंद्र कुमार, परदेशी पासवान, सबिता सिंह, विजय कुमार, एवं ब्लाक के सभी कर्मचारी उपस्थित मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version