बीच मीटिंग में नाराज़ हुए सीएम मोहन यादव रीवा में एक को निलंबित एवं एक की सेवा समाप्त करने के दिए निर्देश | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

बीच मीटिंग में नाराज़ हुए सीएम मोहन यादव रीवा में एक को निलंबित एवं एक की सेवा समाप्त करने के दिए निर्देश | New India Times

मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को जनता की समस्याओं का समाधान करने में लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों पर सख्ती दिखाई। जानकारी के अनुसार समाधान ऑनलाइन के दौरान रीवा जिले की छात्रा शीतल तिवारी को गांव की बेटी योजना में मिलने वाली राशि का भुगतान न होने की बात सामने आई तो सीएम ने तुरंत राशि भुगतान के निर्देश दिए। सीएम ने अधिकारियों से पूछा कि छात्रा को राशि क्यों नहीं दी गई। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर सीएम ने इस प्रकरण में उच्च शिक्षा विभाग के एक अधिकारी (डा राजवती दीपांकर प्रभारी प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय मनगवां रीवा ) को निलंबित करने और एक अधिकारी (डा जागेन्द्र सिंह योजना प्रभारी शासकीय महाविद्यालय मनगवां रीवा ) की सेवा समाप्ति का फरमान सुना दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version