विधायक अनिल गोटे ने विकास कार्यों का लिया जायजा, सीसीटीवी कैमरों से होगी शहर की चौबीसों घंटे निगरानी, पांझरा नदी पात्र में निर्माण होंगी तीन चौपाटी | New India Times

अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT; ​विधायक अनिल गोटे ने विकास कार्यों का लिया जायजा, सीसीटीवी कैमरों से होगी शहर की चौबीसों घंटे निगरानी, पांझरा नदी पात्र में निर्माण होंगी तीन चौपाटी | New India Timesस्थानीय विधायक अनिल गोटे ने शनिवार को शहर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर साइटों पर जा कर हो रहे विकास कार्यों की जानकारी पत्रकारों को दी। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता विनोद भदाने तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर  काम को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश जारी किए हैं। 

चलीसगांव रोड़ पुलिस थाने की नवनिर्माण भूमि संबंधी जानकारी देते हुए विधायक गोटे ने बताया है कि म्हाडा की 6 एकर जमीन में से 10 हजार चौरस वर्ग फ़िट जमीन पर भव्य आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर दो मंजिला चालीसगांव रोड पुलिस स्टेशन का निर्माण किया जाएगा, जिसमें सिटी एसपी कार्यालय का भी निर्माण किया जाएगा। इस भूमि को गृह विभाग ने 28 लाख रुपये में म्हाडा से खरीदी है। जिस पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पुलिस कर्मियों के निवास स्थान बनाने के लिए प्रावधान किया गया है,  जिसमें दो पर्याय रखे गए हैं, एक तो पुलिस कर्मी उन मकानों को खरीद सकते हैं अथवा पुलिस विभाग से किराये पर भी ले सकते हैं। चालीसगांव रोड़ पुलिस स्टेशन तथा निवासी सुविधाओं के लिए नागपुर विधानसभा सत्र में साढे चार करोड़ रुपये की निधि की मांग करेंगे। इस प्रकार की जानकारी विधायक अनिल गोटे ने मीडिया को दी है।

इस मौक  पर आजाद नगर पुलिस निरीक्षक दत्ता पवार, सुनील नेरकर, दिलीप सालुंखे, तेज गोटे, दिलीप बोगदे आदि उपस्थित थे। ​विधायक अनिल गोटे ने विकास कार्यों का लिया जायजा, सीसीटीवी कैमरों से होगी शहर की चौबीसों घंटे निगरानी, पांझरा नदी पात्र में निर्माण होंगी तीन चौपाटी | New India Timesविधायक गोटे ने आगे बताया है कि पांझरा नदी के दोनों किनारे नदी पात्र में साढे पांच किलो मीटर की सड़क मार्ग का निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, जिसके कारण से पारोला रोड से शहर की अवरुद्ध यातायात की समस्या से छुटकारा प्राप्त होगा। उसी प्रकार से डंपिंग ग्राउंड से पारोला रोड तथा नेशनल हाईवे से जोडने वाली एक सड़क मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। विधायक गोटे ने बताया है कि पांझरा नदी के पात्र में तीन चौपाटी बनाई जा रही है तथा किसानों के कृषि उत्पादनों की बिक्री हेतु  किसानों को स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। नदी पर ब्रिज कम बाँध बनाया जाएगा जिससे नदी में 12 फिट पानी  का संचय होगा।

विधायक अनिल गोटे के कोष से निर्माणधीन मछली बाजार पुलिस स्टेशन निर्माण कार्य का निरीक्षण कराया गया, जिसमें उन्होंने बताया है कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होकर आजाद नगर पुलिस स्टेशन का निर्माण किया गया है जिस में महिला तथा पुरषो के लिए अलग अलग पुलिस हिरासत लॉकअप बनाया गया है और पुलिस निरीक्षक तथा सहायक पुलिस निरिक्षक के स्वतंत्र कक्षों की व्यवस्था की गई है। 

पुलिस निरीक्षक दत्ता पवार ने मीडिया को बताया है कि संपूर्ण शहर पर नजर रखने के लिए पुलिस स्टेशन की छत पर सीसीटीवी कैमरे  लगाए जाएंगा ताकि आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने में सहायता प्राप्त होगी। इस दौरान विधायक अनिल गोटे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि महानगर निगम उनके कब्जे में दो वे तीन महीनों में शहर को चका चक कर देंगे। सड़क, पानी, नालियों की समस्याओं से निजात मिलेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version