शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

नगर पंचायत पीपीगंज वार्ड नंबर 2 हनुमंत नगर पॉवर हाउस के पीछे निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान औषधालय के माध्यम से फ्री कैम्प का अयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से नगर पंचायत पीपीगंज वार्ड नंबर दो हनुमत नगर के वरिष्ठ सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले के द्वारा फीता काट कर फ्री मेडिकल कैम्प आयुष चिकित्सा केन्द्र शिविर का शुभारंभ किया गया। पुष्प वर्षा कर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिसके क्रम में गोरखपुर के वरिष्ठ आयुर्वेदिक शिक्षक डॉ रमेश गुप्ता ने आए हुए मरीजों का इलाज किया एवं हर सम्भव मदद करने का भी उन्होंने आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि गठिया, बावासीर एवं अस्थमा, कब्जियत, कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, सफेद दाग, सांसों का फूलना आदि का इलाज किया गया एवं दवा फ्री में बांटा गया। जिसमें मुख्य रूप से डॉक्टर सुभाष चंद्र गुप्ता, सचिन गुप्ता, कमलेश जायसवाल, विनोद चौधरी एवं सैकड़ों मरीज मौके पर मौजूद रहे।

