भोपाल के थाना हनुमानगंज के इलाके से डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची गायब, तीन दिन बाद भी बच्ची का नहीं लगा कोई सुराग | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​भोपाल के थाना हनुमानगंज के इलाके से डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची गायब, तीन दिन बाद भी बच्ची का नहीं लगा कोई सुराग | New India Timesभोपाल के थाना हनुमानगंज के इलाके से एक डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची गुरुवार की शाम अपने घर के बाहर खेलते हुए अचानक लापता हो गई जिस का थाना हुनमानगंज की पुलिस कोई सुराग नही लगा पा रही है। 

मिली जानाकरी के अनुसार दुलीचंद का बाग निवासी नसीम बानो पति शाहिद उम्र 25 वर्ष, की डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची अफरा गुरुवार शाम को अपने घर के बाहर खेल रही थी।

शाम करीब सात बजे नसीम बानो, जब अपने घर के बाहर निकलीं, तो अफरा वहां मौजूद नहीं थी। इसके बाद नसीम बानो में अपनी बच्ची को आसपास के इलाकों में काफी तलाशा, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। बाद में नसीम बानो ने थाने पहुंचकर अफरा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

जब इस सम्बंध में थाना अध्यक्ष सुधेश तिवारी से बात की गयी तो उनका कहना था कि गुमइंसान की जांच के आधार पर अपहरण की धारा 363 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी गई है।साथ ही इलाके में बच्ची के गायब होने का इश्थेहार भी लगवाया गया है । बच्ची के ढूढने का काफ़ी प्रयास किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version